रायबरेली से सवारियां भरकर महराजगंज आ रहा एक डग्गामार टैम्पो अचानक अनियन्त्रित हो खाई में जा घुसा। गनीमत रही कि झाड़ियों मे जाकर टैम्पों फंस गया जिससे किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई। टैम्पों में बैंठी आधा दर्जन सवारियों को मामूली चोटें आयी हैं। घटना क्षेत्र के सोथी गांव के पास की है। टेंपो पर बैठी थुलवांसा निवासी महिला गरिमा व महावीर डिग्री कालेज की छात्रा सपना ने बताया कि चालक लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से गाड़ी भगा रहा था, जिसके कारण यह घटना हुई। घटना के बाद चालक टैम्पों छोड़कर फरार हो गया वहीं सवारियां दूसरे साधनों से अपने गन्तब्य को जा सकी। रिपोर्ट -अशोक यादव एडवोकेट
👁 24.3K views
24.3K views
Click


