ट्रेन से टकरा कर तेंदुए की मौत, वन्यजीवों के मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं

15214

चित्रकूट। ट्रेन से टकराकर तेंदुआ के मौत की घटना फिर सामने आई है। वन्यजीवों के मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तराई जंगल के बीच से गुजरी रेलवे लाइन वन्यप्राणियों के लिए काल साबित हो रही है।

हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग के सतना-मानिकपुर रेलखंड के मध्य इंटवा स्टेशन के पास मंगलवार/बुधवार की रात तेंदुआ की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। यह सूचना तब मिली जब रेलकर्मी पेट्रोलिंग कर रहे थे।

रेलकर्मियों ने तेंदुआ के मरने की सूचना तत्काल वन विभाग को दिया जहां सूचना मिलते ही वन अमला सक्रियता दिखाते हुए फौरन घटनास्थल पर पहुंच कर तेंदुए के शव को कब्जे मे लिया।

संदीप रिछारिया

👁 15.2K views
15.2K views
Click