डीएम ने राजीव आवास फेस प्रथम-द्वितीय व सिटी रिसोर्स सेन्टर का किया औचक निरीक्षण, अधूरे निर्माण पर लगाई फटकार

15972

रिपोर्ट – सुरेश दत्त

रायबरेली– जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जेल रोड निकट डूडा द्वारा निर्मित राजीव गांधी फेस-प्रथम व द्वितीय आवास स्थल का निरीक्षण किया। घटिया गुणवत्ता पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद नगर पालिका के जलकल परिसर में निर्माणाधीन सिटी रिसोर्स सेन्टर का निरीक्षण किया। पूछने पर पता चला कि चार साल से निर्माण कार्य ठप है। इस पर उन्होंने मानक के अनुरूप कमियों को दूर करते हुए नियामानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश को देखते हुए सड़कों जलभराव न हो इसे ईओ या सम्बन्धित विभाग विशेष ध्यान देते हुए उचित कार्यवाही करें। जिन सड़कों पर गढ्ढे है उसे भी दुरूस्त करायें।

👁 16K views
16K views
Click