तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

10002

लालगंज, रायबरेली। कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

इस मामले में जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान पर डलमऊ बाईपास ओवरब्रिज के किनारे से एक संदिग्ध को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुई।

पकडे गये युवक की पहचान सुशील गुप्ता पुत्र स्वर्गीय दिनेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी रेलवे स्टेशन रोड कस्बा लालगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सुशील के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गिरफ्तार करने वाली टीम कोतवाल शिवशंकर सिंह,एसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल भूपलाल, भिक्की सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 10K views
10K views
Click