तहसील एवं सामुदायिक रसोई से जुड़े सभी कर्मियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

31451

राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड (महोबा)। कोरोना फाईटर जंग में कमजोर न पड जाएं एवं वे लगातार सेवाओं के बाद भी स्वस्थ रहें इसी भावना के साथ आज कम्युनिटी किचन एवं कुलपहाड तहसील से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मो.अवेश की पहल पर गुरुवार को तहसील के सभी अधिकारी , कर्मचारियों और सामुदायिक रसोई में खाना पकाने वाले सभी रसोईयों एवं जरूरतमंदों को भोजन वितरण करने वाले कर्मचारियो का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधीक्षक डॉ.अमरीश राजपूत के नेतृत्व में चिकित्सक दल ने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व एआरओ समेत आधा सैकडा कर्मचारियों का परीक्षण किया। गौरतलब है कि कम्युनिटी किचन में रोजाना १००० से अधिक जरूरतमंदों को पका भोजन उपलब्ध करा रहा है।

👁 31.5K views
31.5K views
Click