तहसील परिसर में स्टांप वेंडर की दुकान में चोरी

23864

लालगंज, रायबरेली। अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह तहसील परिसर में भी चोरी की वारदात करने लगे हैं। ताजातरीन चोरी की घटना मंगलवार की रात स्टांप वेंडर की दुकान का ताला तोड़कर हुई है।

चोरी की घटना से पीड़ित स्टांप वेंडर राम नारायण पांडे पुत्र बाबू पांडे निवासी साकेत नगर लालगंज ने बताया कि चोरों ने चोरी की वारदात करते हुए दुकान से दो प्रिंटर और करीब 10 हजार रुपए नकदी पार कर दिया है। राम नारायण पांडे ने मामले की शिकायत तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों सहित कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 23.9K views
23.9K views
Click