तहसीलदार की गाड़ी नीलगाय से टकराई, अर्दली घायल

23030

नीलगाय की टक्कर से क्षतिग्रस्त तहसीलदार की गाड़ी

राठ, हमीरपुर। प्रभारी मंत्री को रिसीव करने जा रहे तहसीलदार की गाली नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी के आगे बैठे तहसीलदार के अर्दली घायल हो गया। जबकि नीलगाय की मौत हो गई। वहीं तहसीलदार व चालक बाल बाल बच गए।

मंगलवार की दोपहर प्रभारी मंत्री मनोहर लाल पंत को रिसीव करने जा रहे। तहसीलदार प्रमित सचान की चार पहिया गाड़ी हमीरपुर रोड स्थित साईं मंदिर के पास बीच सड़क पर नील गया जाने से टकरा गई।

इस हादसे में तहसीलदार की अर्दली 42 वर्षीय सलीम पुत्र छइदआमए निवासी दीवानपुरा घायल हो गए। जबकि तहसीलदार प्रमित सचान व चालक प्रिंस बाल बाल बच गए। वहीं नीलगाय की मौत हो गई। घायल अर्दली को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर चतुर्भुज राजपूत ने बताया कि अर्दली के मुंह में चोट आई है।

  • एमडी प्रजापति
👁 23K views
23K views
Click