तिलोई मे सुनीता सिह अपने अन्दाज व बडे अवाम के साथ किया चुनाव प्रसार

29907

अमेठी-अमेठी जनपद के विधान सभा तिलोई की युवा नेत्री सुनीता सिह का अन्दाज ही निराला जहा एक तरफ आकंडे कुछ और बयां कर रहा वही देखा जाये तो सुनीता सिह अपने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ अपने पार्टी के प्रत्याशी केएल शर्मा के लिये गांव गांव वोट मांगते देखा जा सकता हैं। सुनीता सिह के इस कफीले मे सैकडो लोग शामिल रहते है। खास बात तो ये है की तिलोई विधान सभा की ये बेटी अपने बल पर गरीबो के दिलो मे इस तरह राज कर रही है की जिस गांव जाती है। गरीब परिवारों का हुजूम उमड़ परता है। ऐसा लगता जैसे कि सुनीता सिह से इन गरीब परिवारो का पारिवारिक रिस्तो हो, ये तभी हो सकता है ।

जब कोई व्यक्ति हर सुख दुख मे हर व्यक्ति के साथ शामिल रहे। देखा जाये तो ये हुजूम उनके व्यक्तिगत मेहनत और इन्सानियत की देन है। आज भी कांग्रेस पार्टी के लिये कर्मठ जुझारू युवा नेत्री सुनीता सिह का तिलोई क्षेत्र मे एक अलग पहचान है। तिलोई बिधान सभा मे कांग्रेस के दिग्गज बैठे कांग्रेसियों को सुनीता सिह से सीख लेनी चहिये कि जनता के दिलो मे किस तरह रहना चहिये बात करे कांग्रेस पार्टी का तो यहा बडे नेताओ के आने की सूचना मिलते ही तिलोई विधान सभा के बडे कांग्रेसी खादी नेताओं की कतार लग जाती है । लेकिन विधान सभा की जनता उन्हे पहचानती तक नही है। देखा जाये तो सुनीता सिह का ये हुजूम उनके व्यक्तिगत मेहनत का रंग है। सुनीता सिह का ये कफीला ये महिलाओ का प्यार साफ तौर से ये बयां कर रहा है की अमेठी की धरती कांग्रेस के लिये पूरी तरह बन्जर नही है मेहनत की जरूरत है फसल जरूर उगेगी।

शैलेश नीलू रिपोर्ट

👁 29.9K views
29.9K views
Click