तेज आंधी में गरीब की झोपड़ी पर गिरा पेड़, खुले आसमान में रहने को मज़बूर परिवार

23964

डलमऊ (रायबरेली) । तहसील क्षेत्र के कंधरपुर में बीती देर शाम आई तेज आंधी व बारिश में सड़क के किनारे खड़ा विशाल पीपल का पेड़ एक गरीब परिवार के झोपड़ी के ऊपर भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कंधरपुर में लाला पुत्र बिंदा सोनकर का परिवार झोपड़ी के नीचे गुजर-बसर करता है। रविवार देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश आ गई और हवा के झोंकों में सड़क के किनारे खड़ा विशाल पीपल का पेड़ भरभरा कर झोपड़ी के ऊपर गिर गया, उसके नीचे बंधी हुई बकरियां बुरी तरह से घायल हो गई। गलीमत रही परिवार के सदस्य तेज आंधी की वजह से बाहर निकल आए थे फिर भी झोपड़ी में रखा हुआ अनाज व चूल्हा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रातः काल इसकी सूचना उपजिलाधिकारी डलमऊ सविता यादव को दी गई सोमवार दोपहर तक वन विभाग के कर्मियों के द्वारा पेड़ को हटाने का काम चल रहा था।

विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 24K views
24K views
Click