तेज बूंदाबांदी से गर्मी और उमस से मिली राहत

22020

लालगंज (रायबरेली) , कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार की शाम को अचानक मौसम में तब्दीली आ गई और तेज बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब दस मिनट तक हुई बूंदाबांदी और हल्की हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिल गई। वही स्थानीय लोगों का मानना है कि बूंदाबांदी और आसमान में बदरी छाई होने के कारण थोड़े समय के लिए तो गर्मी से राहत मिल गई है, लेकिन बिना तेज बारिश हुए भीषण गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिलेगी। बूंदाबांदी के बाद मौसम खुलने और तेज धूप निकलने पर उमस और अधिक बढ़ जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास अधिक होगा।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 22K views
22K views
Click