तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, तीन घायल

16093

सतना– कोलगवा थाने की बाबूपुर चौकी अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई गुलाटियां खाते हुए पलट गई। नतीजन एक व्यक्ति की मौत व 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया है। कोलगवां थाना पुलिस मर्ग कायम कर कार्यवाही कर रही है।घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार सतना सेमरिया रोड बाबूपुर स्थित चंदेल सर्विस सेंटर के पास लाल कलर की मारुति सुजुकी कार एम पी 2 ए पी 3816 की काफी तेज रफ्तार थी।तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो कर कई बार गुलाटियां खाती हुई पलट गई।जिसकी वजह कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार में लखनवाह गांव के पंचायत सचिव का परिवार सवार था।

👁 16.1K views
16.1K views
Click