तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

2988

लालगंज कोतवाली क्षेत्र एनएच-232 की घटना

लालगंज रायबरेली -कोतवाली लालगंज के अंतर्गत एनएच 232 पर तेज रफ्तार अल्टो कार ने बाइक सवार अधेड़ को मारी टक्कर इलाज के दौरान अधेड़ की हुई मौत जानकारी के अनुसार छंगालाल शुक्ला पुत्र महावीर शुक्ला उम्र 62 वर्ष निवासी पुरेबछऊ मजरे बन्नामऊ लालगंज से अपने घर पूरेबछऊ जा रहे थे। जैसे ही गांव के निकट पहुंचे पीछे से आ रही तेज रफ्तार अल्टो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी बाइक सवार छंगालाल गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पीआरवी डायल 112 ने अपने वाहन से घायल छंगालाल को इलाज के लिए सीएचसी लालगंज पहुंचाया जहाँ इलाज के दौरान छंगालाल की मौत हो गई छंगालाल के लडके मनोज कुमार शुक्ला व सनोज कुमार शुक्ला तथा पत्नी रामेश्वरी देवी का घटना से रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 3K views
3K views
Click