तो कही प्रेमिका ही तो नहीं है आशीष के मौत का कारण, लोकेशन और मोबाइल की चैट खोलेगी घटना का राज

352571

सलोन,रायबरेली।युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है।वही पुलिस ने मृतक युवक की प्रेमिका और उसके पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।रविवार को कोतवाली क्षेत्र के तरैया मजरे रोहनिया समसपुर पक्षी विहार झील के किनारे बबूल की झाड़ियों के बीच एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ शव पाया गया था।जांच पड़ताल में मृतक युवक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महमदपुर चारपुरा निवासी आशीष कुमार(16) पुत्र सुखई के रूप में हुई है।सोमवार को थाने पहुँचे परिजनों ने मृतक युवक की प्रेमिका और उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी।आरोप है कि प्रियांशी सरोज पुत्र पंचम सरोज से उसके पुत्र का प्रेम सम्बन्ध था।रविवार की सुबह लड़की ने उसके पुत्र के पास फोन करके अपने घर बुलाया था।आरोप है कि रविवार दोपहर को फोन पर सूचना मिली कि लड़के की दुर्घटना में मौत हो गई है।मृतक युवक की माँ धर्मा देवी ने कहा कि उसके बेटे को उसकी प्रेमिका और परिजनों ने मिलकर हत्या कर दी है।वही कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि प्रियांशी और उसके पिता पंचम के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा मोबाइल की लोकेशन और चैट की भी गहनता से जांच की जा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही जो भी सत्यता होगी वह सामने आएगी और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा..

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 352.6K views
352.6K views
Click