त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

16025

प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद प्रतापगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों से की मुलाकात

प्रतापगढ़।

सूबे में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ाएंगी प्रत्याशियों को चुनाव। बता दें कि आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का जनपद प्रतापगढ़ में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा करने के लिए आगमन हुआ। वहीं प्रतापगढ़ के पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते वर्ष से ही पार्टी के द्वारा एक अभियान चलाया गया था जिसमे आज भावी प्रत्याशियों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें चुनाव पार्टी द्वारा लड़ाया जाएगा। और कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी।

अवनीश कुमार मिश्रा

👁 16K views
16K views
Click