थाना परिसर के आवास में सिपाही ने की खुदकुशी

526

कदौरा थाना परिसर का मामला

– महोबा जनपद का मूल निवासी था सिपाही

जालौन : कदौरा थाना में तैनात एक सिपाही ने बुधवार की रात थाना परिसर में बने सरकारी अावास में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। सुबह घटना का पता चला तो पुलिस अधिकारी सन्न रह गए। सिपाही मूलरूप से महोबा जनपद के कुलपहाड़ का रहने वाला था। उसकी पत्नी व पुत्र झांसी में बने मकान में रहते हैं। सिपाही यहां अकेला रहता था। किस तनाव के चलते उसने खुदकुशी की है अभी तक यह साफ नहीं हुआ है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कुलपहाड़ निवासी 50 वर्षीय सिपाही रमेश चंद्र यादव एक साल से कदौरा थाना में तैनात था। थाना परिसर में ही बने आवास में वह अकेला रहता था। बुधवार को उसने ड्यूटी की, तब किसी को इस बात का आभास नहीं था कि वह किसी तनाव से जूझ रहा है। रात में मेस में भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया, लेकिन सुबह साथी पुलिस कर्मियोें ने उसका शव को फांसी पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। तत्काल प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह को सूचना दी। बाद में आला अधिकारियों को घटना के बारे में बताया गया। फांसी पर लटके शव को पुलिस नीचे उतारा गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिपाही रमेश चंद्र यादव किस तनाव से जूझ रहा था, यह साफ नहीं हुआ है। जांच की जा रही है कि किन हालातों के चलते वह खुदकुशी करने को विवश हुआ। रमेश चंद्र यादव मूल रूप से महोबा जनपद के कुलपहाड़ के रहने वाले थे लेकिन उनके स्वजन झांसी में बने मकान में रहते हैं। परिवार को सूचना दी गई है।

526 views
Click