नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा एक बच्चे को बरसात में लोहे की सीढ़ी में फंसा उसका पैर

109963

रायबरेली -इस बरसात में भी नगर पालिका के सारे दावों की पोल खुल गई है  एक महीने पहले जिस तरह से नगर पालिका ने शहर वासियों से वादा किया था कि अबकी बार नगर वासियों को जल भराओ की समस्या नहीं होने पाएगी लेकिन इस बरसात में भी नगर पालिका की पूरी पोल खुल के सामने शहर वासियों को दिख रही है वहीं अब नगर पालिका  आमजन मानस के जानलेवा भी साबित हो रही है ताजा मामला शहर कोतवाली के सब्जी मंडी का है जहां आज दोपहर से हो रही बरसात के कारण सब्जी मंडी में भीषण जल भराव हो रखा था इस बीच अपनी मां के साथ एक 9वर्षीय बच्चा सामान लेने निकला था भारी जल भराव के कारण पूरी सड़क में पानी भरा हुआ था और बच्चा रोड किनारे एक लोहे की सीढी में उसका पैर जाकर फंस गया और बच्चा तेजी से रोने और दर्द से चिल्लाने लगा आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने काफी कोशिश भी करी बच्चों को निकालने में लेकिन उन्हें सफलता नहीं हाथ लगी तभी स्थानीय व्यापारियों ने देर ना करते हुए बच्चे के पैर को निकालने के लिए उसे लोहे की सीढ़ी को काटा तब कहीं जाकर बच्चों की जान में जान आई सबसे बड़ा सवाल नगर पालिका का यह खड़ा होता है कि आखिर नगर पालिका अपनी ऐसे क्यों झूठे वादे लोगों से करती है जिसका खामीयाजा लोगों को भुगतना पड़ता है  फिलहाल इस बरसात में भी ऐसा लग रहा है कि नगरपालिका के सारे दावे फेल हैं और उच्च अधिकारियों को केवल कागजों में साफ सफाई की बात दिखा रहे हैं

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 110K views
110K views
Click