रायबरेली। शराब के नशे में धुत दो युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनो युवकों के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के रसेहता गांव की है। पुलिस को तहरीर देते हुए सन्तराम पुत्र राम दुलारे ने बताया कि आदर्श पुत्र शिव एवं लवकुश पुत्र सुन्दर ने उसे शराब के नशे में जमकर मारापीटा जिससे उसे गम्भीर चोटे आयी हैं।
मामले में पुलिस ने दोनो के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
- अशोक यादव एडवोकेट
👁 20.4K views
20.4K views
Click


