नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, पेयजल और शौचालय आदि मुद्दों पर दी गई प्रस्तुति

13703

महोबा , विकासखण्ड कबरई में सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक और गीत संगीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में खंड विकास अधिकारी ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। कार्यक्रम में बीडीओ सौम्या आलोक, एडीओ पंचायत के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ज़िला कार्यक्रम समन्वयक नरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। ब्लॉक परिसर में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम के दौरान खण्ड विकास अधिकारी सौम्या आलोक ने नुक्कड़ नाटक की टीम से बातचीत करके ओडीएफ़ कार्यक्रम के फेज-2 में कचरा प्रबंधन को लेकर सवाल जवाब करते हुए आज के परिवेश में स्वच्छता के महत्व को बताया और नुक्कड़ नाटक टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी। वहीं कार्यक्रम के जिला समन्वयक नरेश कुमार ने कहा कि जल ही जीवन है। जल को बनाया नहीं जा सकता लेकिन बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक नरेश कुमार, सहयोगी किशन कुमार प्रशिक्षक दुर्वशा ,जितेंद्र कोआर्डिनेटर राहुल नुक्कड़ टीम के कलाकार नन्दनी, अर्जुन सैम तथा ब्लॉक के कर्मचारी के साथ साथ गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 13.7K views
13.7K views
Click