पंचायत भवन किसी वीआईपी ऑफिस से कम नहीं

22204

विकासखंड मांधाता के ग्राम सभा सराय नहरराय में पंचायत भवन किसी वीआईपी ऑफिस से कम नहीं है सीसी कैमरे से निगरानी, बेहतर सुविधा के इंतजाम ग्राम प्रधान सतीश कुमार यादव उर्फ सोनू ने वित्त आयोग की धनराशि से पंचायत भवन का डेकोरेशन कराया पंचायत भवन में प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक व सभागार के अलग-अलग कक्ष हैं परिसर में इंटरलाकिंग, बाउंड्रीवाल महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग प्रसाधन के साथ ही लाइट व बिजली के कनेक्शन,सीसी कैमरे से निगरानी के साथ ही प्रत्येक कक्ष में पंखा व पूरे सभागार का डेकोरेशन वीआईपी कुर्सियां आदि सुविधाओं से लैस है। रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 22.2K views
22.2K views
Click