पत्रकार के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे के एल शर्मा

22260

डलमऊ रायबरेली , सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि एवं वर्तमान में अमेठी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा पत्रकार के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मालूम हो कि एक समाचार पत्र के डलमऊ संवाददाता राजेश यादव के पुत्र आयुष यादव की बीते गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी वही लगभग तीन माह पूर्व पत्रकार के छोटे बेटे आर्यन यादव की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है एक के बाद एक लगातार घाटी दो अप्रिय घटनाओं मैं तीन माह के अंतराल में एक साथ दो जवान बेटों को खो देने वाले पत्रकार राजेश यादव पर ईश्वर का ऐसा कहर बरपा जो भगवान से विश्वास उठने जैसा लगता है घटना की सूचना कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली तो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शोक संवेदना व्यक्त की थी।

सांसद सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी व राहुल गांधी के निर्देश पर शनिवार को दोपहर 2:00 के करीब सांसद प्रतिनिधि एवं अमेठी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रायबरेली पंकज तिवारी एवं कांग्रेस युवा मोर्चा रायबरेली के जिला अध्यक्ष एवं डलमऊ तृतीय से जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव के साथ शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पत्रकार राजेश यादव के घर पहुंचे केएल शर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढ़ाढंस बधाया और कहा कि विपदा की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं कांग्रेस पार्टी उनके दुख एवं समस्या में साथ खड़ी है पार्टी द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 22.3K views
22.3K views
Click