पुलिस ने 10 किलो गांजे सहित महिला को किया गिरफ्तार

14007

मौदहा हमीरपुर- नगर के साजन तालाब के समीप शाम कोतवाली पुलिस ने दस किलो गांजे समेत एक महिला को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।। नगर के साजन तालाब के पास गांजे का धंधा काफी अरसे से फल फूल रहा है। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम मलका पत्नी सग्गन के यहां छापा डाल उसके पास से दस किलो गांजा बरामद करते हुए उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। अवगत हो कि नगर समेत क्षेत्र में गांजे का धंधा काफी अरसे से फल फूल रहा है। यहां क्षेत्र में गांजे की अच्छी खासी खपत होने के चलते इस धंधे में लिप्त लोग बिहार, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश से गांजा लाकर यहां आपूर्ति करते हैं ऐसा नहीं कि कोतवाली पुलिस को इन गांजा बेचने वालों से अनजान हो। हालांकि क्षेत्रीय पुलिस गांजा बेचने वालों पर कभी कभार इन गांजा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाही कर अपनी पीठ स्वयं थपथपा लेती है।

एमडी प्रजापति रिपोर्ट

👁 14K views
14K views
Click