लालगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के नरपतगंज चौकी अंतर्गत नरपतगंज मजरे भीरा गोविंदपुर गांव में बीते दिनों दो समुदायों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया की एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए पूर्व प्रधान राजकुमार बेड़िया के घर पर हमला बोलने वाला अभियुक्त मोहम्मद रिजवान पुत्र शेर मोहम्मद निवासी उपरोक्त वाछित चल रहा था। आखिर पुलिस के हत्थे चढ ही गया। वांछित चल रहे अभियुक्त के खिलाफ एससी एसटी एक्ट व जानलेवा हमला करने पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी युवक फरार चल रहा था। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
पूर्व प्रधान के घर हमला करने वाला अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
👁 20.1K views
20.1K views
Click


