विद्युत कटौती से बौखलाए लोगों ने जेठवारा पावर हाउस के अंतर्गत ग्रामीण जनता जनार्दन ने किया घेराव
जनपद प्रतापगढ़ के जेठवारा पावर हाउस के अंतर्गत आज जनता जनार्दन के द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया मुर्दाबाद के नारे लगाए गए इसका मुख्य कारण है कि वर्तमान समय में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है इसके लिए कोई भी जिम्मेदार विद्युत विभाग के कुछ बोलने और बताने के लिए तैयार नहीं है जब जानकारी भी की जाती है तो बताया जाता है कि काशी क्षेत्र का शेड्यूल आ गया है कभी बताया जाता है कि बापू भवन का आदेश आया है जबकि शासन का जो निर्देश है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत नियमित सप्लाई होनी चाहिए परंतु वर्तमान समय में विद्युत के लिए हाहाकार मचा हुआ है इससे आजिज आकर जनता जनार्दन ने आज जेठवारा पावर हाउस का घेराव किया और सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया विद्युत विभाग के आला अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए अवनीश कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़ ब्रेकिंग
👁 2K views
2K views
Click


