प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

19045

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कस्बे के गाँधी नगर वार्ड में लोगो को एकत्र कर मोदी के मन की बात को सुना, और लोगो को भारतीय जनता पार्टी के कार्यों एवं विचारो से भी लोगो को अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगो को भाजपा से जुड़ने की सलाह दी,

बताते चले कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अनुभवों को साझा करने के लिए लाइव एवं टीवी शो के माध्यम से देश की जनता से रूबरू होते है, मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से वह पूरे भारत के लोगो को अपने मन की बात सुनाते हैं साथ ही लोगो से उनकी राय भी लेते रहते हैं।

रविवार को चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कस्बे के गाँधी नगर वार्ड में जाकर लोगो को एकत्र कर मन की बात कार्यक्रम को सुनवाया और प्रधानमंत्री द्वारा देश हित व जनता को लाभ देने के लिए चलायी गयी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया, इस अवसर पर प्रभात साहू के अलावा उनके साथ सभासद व कस्बे के नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 19K views
19K views
Click