मुस्करा (हमीरपुर)
पुलिस ने शव का पंचनामा भर कार्रवाई की।
कस्बा थाना क्षेत्र के ग्राम कंधौली निवासी 40 वर्षीय दिलीप यादव ने बीती रात्रि घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि मृतक किसान के पास 30 बीघा जमीन थी और बैंक ऑफ बडौदा का ढेड़ लाख का कर्ज भी था जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था। जिसके चलते उसने आत्महत्या का रास्ता चुना परिवार में वह अपने पिता की इकलौती संतान था, मृतक दिलीप के पिता शिवराम का बीमारी के चलते बहुत पहले ही निधन हो गया था, अब दिलीप की आत्महत्या कर लेने के बाद उसके घर में 5 वर्षीय बालिका वह एक 4 वर्षीय पुत्र के साथ उसकी पत्नी ही बची हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है ऐसे में स्थानीय लोगों ने सरकार से मृतक की पत्नी व बच्चों को आर्थिक मुआवजा वह मदद दिलाए जाने की मांग की है वही घटना की जानकारी होने पर मुस्करा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम हेतु राठ भिजवाया है।
फसल खराब होने व बैंक का कर्ज न चुका पाने की वजह से परेशान होकर 40 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
👁 13.2K views
13.2K views
Click


