फेसबुक से प्राप्त जानकारी पर भारतीय रोटी बैंक ने पहुंचाई राशन सामग्री

33969

हरदोई: आज फेसबुक के माध्यम से बाबा मंदिर से अक्षय प्रताप सिंह द्वारा भारतीय रोटी बैंक की टीम को सूचना हुई की गांधी भवन में श्यामू चौकीदार व कमलाकांत तथा एक सफाई कर्मी को कुछ समय से राशन की अत्यधिक आवश्यकता है जिस पर रोटी बैंक की टीम ने उसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए चावल, दाल और आटा समेत अन्य राशन सामग्री पहुचाई। इस मौके पर संस्थापक अरुणेश पाठक ने लोगों से अपील की यदि जिले में सामाजिक कार्य करने में आप सक्षम है तो आप अपने आसपास के जरूरतमंदों को भोजन अवश्य कराएं। यदि आप नहीं कर सकते तो आप हमारे निजी सम्पर्क सूत्र पर सम्पर्क कर हमें सूचित करें। इस मौके पर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष शानू टण्डन आदि मौजूद रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 34K views
34K views
Click