बकरियां चराकर घर जा रहे चरवाहे की लू लगने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

21048

महोबा , बकरियां चराकर घर वापिस लौटे चरवाहे की अचानक तबियत खराब हो गई। हालत खराब देख परिजन उसे उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहां उसकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने मेडीकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम बरभौली निवासी लालाभाई पुत्र लल्लू 54 वर्ष मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीती देर शाम लालाभाई बकरियां चरा कर जैसे ही अपने घर लौटा, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन उसे तत्काल उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहां उसकी हालत में कोई सुधार न होता देख चिकित्सकों ने मेडीकल कालेज रेफर कर दिया।

जहां उपचार के दौरान अधेड की मौत हो गई। अधेड की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र संदीप, विनीत व अमन तथा एक पुत्री संगीता व पत्नी रामकली को छोड गया है। मृतक के नाम 6 बीघा जमीन बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम हेतु भेजा है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 21K views
21K views
Click