बसपा प्रत्याशी ने नामांकन कर चुनावी मैदान में ठोकी ताल, बेरोजगारी और पलायन पर दिया जाएगा ध्यान

16797

महोबा , हमीरपुर-महोबा-तिदंवारी लोकसभा सीट से चुनावी नजारा इस बार दिलचस्प होने वाला है। बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने  नामांकन करते हुये मैदान में ताल ठोक दी है। इस सीट में 20 मई को मतदान होना है। इस दौरान बसपा प्रत्याशी ने सांसद से बीते दस वर्षो का हिसाब माँगा है। जबकि इस सीट से भाजपा व सपा प्रत्याशी पहले ही नामांकन कर चुके है।

बहुजन समाजवादी पार्टी ने निर्दोष दीक्षित पर भरोसा जताते हुये चुनाव मैदान में उतारा है। वह पनवाडी में सामान्य परिवार के रहने वाले है। निर्दोष दीक्षित बसपा से पहले काग्रेंस से 2022 में चरखारी से विधानसभा का चुनाव लड चुके है। जहां इनको हार का सामना करना पड़ा था। परन्तु वह अब बसपा से सांसद बनने का सपना संजोया है। नामांकन करने पहुंचे बसपा प्रत्याशी निर्दोष दीक्षित ने हमीरपुर-महोबा-तिदंवारी से सांसद को आडे हाथो लेते हुये कहा कि सांसद ने पिछले दस वर्षो में क्षेत्र में क्या किया इसका जबाब उनके पास नही है।

उन्होने कहा कि वह मोदी और योगी के दम पर चुनाव मैदान मे उतरे है। सांसद को बताना चाहिए कि उन्होने पिछले दस वर्षो में क्षेत्र के लिये क्या किया। निर्दोष दीक्षित ने कहा कि वह सांसद बने तो क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी और पलायन पर विशेष ध्यान देगें। साथ ही क्षेत्र के अन्नदताओं की समस्या को प्रथमिकता से दूर करेगें। क्षेत्र की सभी समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 16.8K views
16.8K views
Click