बालिका ने गले में फंदा लगाकर गंवाई अपनी जान

10787

रिपोर्ट – मोजीम खान

अमेठी– शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना के मियांगंज में रविवार की रात एक बालिका ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना पर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार चौहान मय दलबल के साथ मौके पर पहुचे के शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मियागंज मजरे पिपरी अहमदाबाद में रविवार की रात अली मोहम्मद की 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई।सुबह जब परिजन सोकर उठे और मुस्कान अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो कमरे के अंदर गए तो देखा कि वह अपने ही दुपट्टे से छत के पंखे से लटक रही थी।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर डी के सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेजा गया है।रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

👁 10.8K views
10.8K views
Click