बुंदेलखंड नव निर्माण सेना ने किया कुनेहटा में रक्तदान शिविर का आयोजन

39031

रिपोर्ट :- हरिश्चंद्र राजपूत

हमीरपुर:- बुंदेलखंड नव निर्माण सेना के द्वारा ग्राम कुनेहटा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ब्लड बैंक प्रभारी हरेंद्र जी अपनी टीम के साथ रक्तदान शिविर में उपस्थित रहे सेना अध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन नव युवको ने रक्तदान किया बुन्देलखण्ड नवनिर्माण सेना के जिला अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि जहाँ भी रक्त की आवश्यकता पड़ेगी सेना का एक एक सिपाही हमेशा रक्तदान के लिए उपस्थित रहेगा।

रक्तदान करने वालो में मुख्य रूप से सत्यम शिवहरे , हरिशंकर द्विवेदी , अजय यादव , दीपक सविता , यश त्रिपाठी , फूल सिंह आदि नव युवको ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया।

👁 39K views
39K views
Click