बुजुर्ग महिला ने लगाया मारपीट का आरोप

16035

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देतें हुए एक 60वर्षीय महिला ने एक युवक के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला कि तहरीर पर पुलिस ने एस सी, एस टी , छेड़खानी सहित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

भैया पूर निवासिनी रामप्यारी पत्नी स्वo त्रिभुवन दत्त ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दसवत पुर निवासी भारत सिंह पुत्र स्वo हनुमान सिंह ने उसे गाली गलौज करते हुए मारा पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मार देने की धमकी दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुट गयी है। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने कहा पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।

अशोक यादव रिपोर्ट

👁 16K views
16K views
Click