लालगंजःरायबरेली कोतवाली क्षेत्र के ऐहर गांव में चोरों ने एक घर से कीमती कपड़े समेत आभूषण गायब किए हैं। उक्त गांव निवासी राजकुमार पांडेय पुत्र भगवती पांडेय ने बताया कि बीती रात वह घर पर नहीं थे ।उनकी दो पुत्रियां घर पर अकेली थी. इसी बीच चोर घर में घुस आए और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी तीन अंगूठियां व कपड़े आदि सामान लेकर फरार हो गए। खटपट की आवाज सुनकर पुत्रियो की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया तब तक चोर भाग चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली है।पीड़ित ने मामले का शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया है।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
👁 10.6K views
10.6K views
Click


