नहर में मिली डेडबॉडी की हुई शिनाख्त

21042

प्रतापगढ़। आधार कार्ड के आधार पर मझिगवां दारापुर शारदा सहायक नहर में अज्ञात युवक केशव की हुई पहचान बिसवां सीतापुर का है मानसिक बिछिप्त युवक।

वही बच्ची के शव की पहचान के लिये डीसीआरबी के सहयोगसे कोशिश जारी बिनय प्रभाकर साहनी सी ओ रानीगंज
जनपद प्रतापगढ़ के कोतवाली मांधाता क्षेत्र के अंतर्गत शारदा सहायक नहर में आज दो शव ग्रामीणों ने देखा तत्काल सीओ रानीगंज एवं कोतवाल मांधाता वीरेंद्र यादव को सूचना दिये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा के पश्चात पोस्टमार्टम हाउस भेजा जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर क्षेत्राधिकारी रानीगंज बिनय प्रभाकर साहनी कोतवाली मांधाता के प्रभारी वीरेंद्र यादव ने संबंधित कोतवाली पुलिस के सहयोग से परिजनों से संपर्क कर शव की पहचान हुई।

*छपरा अधिकारी रानीगंज मीडिया के समक्ष वाइट में बताया कि युवक की पहचान हो गई है बच्ची के शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है उपरोक्त दोनों शव कोतवाली मांधाता के मझिगवां दारापुर शारदा सहायक नहर में ग्रामीणों ने देखा था।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
👁 21K views
21K views
Click