भागवताचार्य नवलेश दीक्षित की हुई लाइव गुरु पूजा

12208

चित्रकूट। कोरोना महामारी के चलते भागवत पीठ के संस्थापक आचार्य नवलेश दीक्षित ने पूर्व में ही गुरु पूर्णिमा पर्व घरों में मनाने की अपील शिष्यों से की थी। उन्होंने यूट्यूब व फेसबुक में सीधा प्रसारण देखने के लिए कहा। इसी क्रम में रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य नवलेश दीक्षित का सीधा प्रसारण दिखाया गया। शहर व स्थानीय शिष्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गुरु पूजा की। मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग कर गुरु वंदना किया। इस मौके पर डा सुरेन्द्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, डा शशांक, विवेक अग्रवाल, अंकित, प्रमोद, मनीष, दीपू, सुधीर, भोला, लाला, रामगनेश आदि व्यवस्था में लगे रहे।

👁 12.2K views
12.2K views
Click