भारी बारिश के दृष्टिगत BDO RAHI, MAHRAJGANJ द्वारा गौशालाओं को किया गया निरीक्षण

109357

रायबरेली:- जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत विकास खण्ड महराजगंज, रायबरेली के अन्तर्गत 06 निराश्रित पशु आश्रय स्थलों का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गोवंश आश्रय स्थल असनी का निरीक्षण उपजिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव, तहसीलदार महराजगंज मजुला मिश्रा एवं खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह द्वारा किया गया।
इसी प्रकार मऊ गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज उमेश कुमार एवं ग्राम पंचायत सचिव मऊ द्वारा गया किया गया। गोवंश आश्रय स्थल हरदोई का निरीक्षण खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज एवं पशु चिकित्साधिकारी हरदोई, महराजगंज द्वारा किया गया। गोवंश आश्रय स्थल कुसमौरा का निरीक्षण उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव कुसमौरा द्वारा किया गया। गोवंश आश्रय स्थल मोन का निरीक्षण उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज एंव ग्राम पंचायत सचिव मोन द्वारा किया गया। गोवंश आश्रय केंद्र कोटवा मोहम्मदाबाद का निरीक्षण उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज एवं ग्राम पंचायत सचिव कोटवा मोहम्मदाबाद के द्वारा गया है।
इसी प्रकार विकास खण्ड राही के अंतर्गत 06 निराश्रित गौवंश आश्रय स्थलों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। लोधवारी गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण सतीश प्रसाद मिश्रा व सहायक विकास अधिकारी (आई.एस.बी.) दिनेश कुमार द्वारा किया गया, वहीं खंड विकास अधिकारी राही सुश्री गौरी राठौर द्वारा बेला भेला, राही, बेलाखारा गोवंश आश्रय स्थलो का निरीक्षण किया गया, सनही व कनौली गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण पशु चिकित्सा अधिकारी व ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किया गया।  
निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा भारी वर्षा के मद्देनजर गोवंश स्थलो की साफ-सफाई, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था, तिरपाल की व्यवस्था, चारा भूसे की समुचित व्यवस्था तथा रात्रि में केयरटेकर की अनिवार्य रूप से उपस्थिति के संदर्भ में हिदायत एवं आवश्यक निर्देश दिये गयें।

अमर दीप गुप्ता रिपोर्ट

109.4K views
Click