मकान की छत गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर

15819

लालगंज, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के बन्नामऊ गांव में अचानक छत गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक रवि पुत्र बबलू उम्र लगभग 25 वर्षीय घर के अंदर दोपहर में आराम कर रहा था। तभी उसके ऊपर भरभरा कर छत गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिय मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे किसी तरह बाहर निकाला और इलाज के लिए लालगंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वही परिवारजनों का कहना है कि कॉलोनी कई साल पहले मिली थी जो कि समय को देखते हुए जर्जर हालत में थी।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 15.8K views
15.8K views
Click