रायबरेली। शिवगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से मकान में 6 इंच का गहरा गड्ढा हो गया। गनीमत रही की किराएदार बाल बाल बच गए। घटना भवानीगढ़ चौराहे की है जहां शुक्रवार की दोपहर 12 बजे हल्की-फुल्की बरसात हो रही थी तभी तेज आवाज के साथ कड़की आकाशीय बिजली कृष्णा ऑफसेट एण्ड पेंटिंग प्रेस के मकान के ऊपर बिजली गिर पड़ी। बिजली गिरते ही चारों तरफ धुआं सा दिखने लगा जो करीब 5 मिनट छाया रहा। बिजली की आवाज सुनते ही किराएदार अंदर घुस गए। जब 10 मिनट बाद किराएदार बाहर निकले और छत के ऊपर पहुंचे तो देखा कि तीसरी मंजिल पर 6 इंच का गहरा गड्ढा हो गया था। गनीमत रही कि यदि एक-दो फिट बिजली अलग होती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से मचा हड़कम्प
👁 21.7K views
21.7K views
Click


