मटर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलटा,चलाक गंभीर रूप से घायल

90294

बछरावा रायबरेली –सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण बछरावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच मार्ग पर स्थित अघौरा घाट सई नदी के पास अनियंत्रित डीसीएम ट्रक गहरी खाई में चला गया घटना मे ट्रक चालक बुरी तरह फंसकर घायल हो गया, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस क्रेन बुलाकर 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को पुलिस द्वारा निकाला गया वही हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि खाई में गिरने से ट्रक व लदे सामान को काफी नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज भोर मे जबलपुर से मटर लादकर लखनऊ लें जा रहा डिसीएम ट्रक बांदा बहराइच मार्ग पर स्थित अघौरा घाट सई नदी के पास अनियंत्रित होकर अचानक संतुलन बिगड़ने से खाई में उतर गया। ट्रक की दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा ट्रेन मंगा कर ट्रक में फंसे चालक को कड़ी में मशक्क्त के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के समय चालक ट्रक में अकेला था और उसे गंभीर चोटे भी आई हैं जिसे बछरावां सीएससी में पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया है,प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है वहीं घटना के बाद सड़क पर भी भीषण जाम लग गया था

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 90.3K views
90.3K views
Click