बांदा– स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर करने को शासन ने चिकित्सकों का भारी संख्या में स्थानांतरण किया गया है। मंडल के 40 चिकित्सक गैर जनपद भेजे गए हैं। लेवल वन के 23 चिकित्सक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की तबादला एक्सप्रेस में जिला अस्पताल, अंडर सीएमओ व मेडिकल कालेजों के चिकित्सकों व कर्मचारियों को शामिल किया गया है। अंडर सीएमओ हुए स्थानांतरण में बांदा, चित्रकूट के अलावा हमीरपुर जनपद के तीन व महोबा जनपद के छह चिकित्सक गैर जनपदों में भेजे गए हैं। इसी तरह जिला पुरुष अस्पताल के स्थानांतरण में डा.बगीश श्रीवास्तव , नाककान गला विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार को हमीरपुर स्थानांतरित किया गया है। डा. विनीत सचान औरैया, पीके गुप्ता ललितपुर, फिजिशियन डा. एसडी त्रिपाठी प्रयागराज, डेंटल डा. अनिल यादव कौशांबी जनपद स्थानांतरित हुए हैं। जबकि अभी तक इन सात चिकित्सकों की जगह कुल एक चिकित्सक को भेजा गया है। महिला जिला अस्पताल से भी डा.चारू व डा. संजीव वर्मा को फतेहपुर, डा. हरनाथ सिंह को ललितपुर स्थानांतरित किया गया है। यहां भी स्थानांतरण के बदले दो चिकित्सकों को भेजने की सूची में नाम शामिल हैं। जबकि दो फार्मासिस्ट व एक लिपिक भी बांदा से गैरजनपद स्थानांतरित हुए हैं। रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी
मण्डल के 40 चिकित्सक गैर जनपद भेजे गए
👁 22K views
22K views
Click


