कौशाम्बी | यूपी बोर्ड की परीक्षा में नक़ल रोकने लगभग नाकाम प्रशासन को मदरसा बोर्ड की परीक्षा में भी नक़ल माफिया बड़ी चुनौती दे रहे है | पिछले कई दिनों से जारी सेकेंडरी अरबी / फ़ारसी परीक्षा 2020 में बुधवार को खुलेआम नक़ल का वीडिओ सोशल मीडिया में वाइरल हो गया | बिना किसी खौफ के नक़ल करने और फिर उसका वीडिओ वाइरल किये जाने के मामले पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने सज्ञान में लेकर कार्यवाही की बात कही है |
गौरतलब है कि मदरसा बोर्ड में सेकेंडरी अरबी / फ़ारसी परीक्षा 2020 की परीक्षा पिछले सप्ताह से जनपद के तमाम मदरसों के कराइ जा रही है | सिराथू तहसील के मदरसा अरबिया मदीनतुलउलूम चूहापीडन सौरई बुजुर्ग में नक़ल किये जाने का एक वीडिओ सोशल मीडिया में वाइरल हो रहा है | वीडिओ में साफ़ देखा जा सकता है कि परीक्षा देने वाले छात्र खुलेआम पर्चियों से नक़ल कर रहे है | इतना ही नहीं मदरसा के दूसरे कमरे में टीचर कुछ लोग खुले आम प्रश्न पत्र लेकर किताबो से पर्चियां निकल कर बच्चो को भेज रहे है, और तो और उतर पुस्तिकाएं भी लिखी जा रही है |
इस सम्बन्ध में जिला अल्प संख्यक अधिकारी सुनीता मण्डार का कहना है कि मदरसा में नकल कराये जाने की जानकारी उन्हें मिली है | सम्बंधित के खिलाफ जाँच करा कर कार्यवाही की जाएगी |
👁 15K views
15K views
Click




