महिला का वीडियो बनाने से मना करने पर दबंगों ने महिला को पीटा

10517

डलमऊ (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में महिला का वीडियो बनाने से मना करने पर प्रधान पुत्र ने अपने एक साथी के साथ महिला की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रधान द्वारा मामले की शिकायत ना करने के लिए प्रधान द्वारा सुलह समझौता का दबाव बनाया गया। मामला गदागंज थाना क्षेत्र के गौरा हरदो का है। पूरे जय सिंह की रहने वाली सविता पत्नी सुनील अपनी जेठानी के साथ गौरा बाजार गई थी। गौरा बाजार से वापस आते समय प्रधान पुत्र अमरेश सिंह एवं आशु पुत्र मान सिंह यादव ने महिला का वीडियो बनाने लगे। महिला के विरोध करने पर दोनों युवकों ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर बुरी तरह पिटाई कर दी महिला का आरोप है कि दोनों युवक उससे जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाते रहते हैं। मना करने पर पूरे परिवार को प्रताड़ित करते हैं जब इसकी शिकायत लेकर थाने जा रही थी तब प्रधान द्वारा उसे पैसे देकर सुलह समझौता करने का प्रधान दबाव बनाने लगे लेकिन महिला ने घटना की शिकायत गदागंज थाना प्रभारी से की है। महिला का आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है इसके पूर्व भी दोनों युवकों के द्वारा उसके साथ जबरदस्ती व छेड़खानी का प्रयास किया जा चुका है। थाना प्रभारी गदागंज धीरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सुलह समझौता कर लिया है जबकि पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस व विपक्षियों ने दबाव बनाकर महिला से हस्ताक्षर करवा लिए है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 10.5K views
10.5K views
Click