महिला समेत चार ने खाया ज़हरीला पदार्थ

10169

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

बांदा—तिंदवारी थाने के जौहरपुर गांव निवासी यामिनी (32) पत्नी संदीप ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार की रात को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह शहर की गला मंडी इलाके में रहने वाला सुशांत (18) ने भी शनिवार रात को जहर खा लिया। कारण अज्ञात है। इसी तरह शहर के केवटरा मुहल्ला निवासी सुमित (21) पुत्र संतराम ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। एक अन्य घटना में अतर्रा कस्बा निवासी शुभम तोमर (24) पुत्र रमेश ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत खराब होने पर उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

👁 10.2K views
10.2K views
Click