मुकदमा मे सुलह होने का आरोपी बना रहा दबाव,पीडिता ने लगाया आरोप

14108

जायस अमेठी

अमेठी जनपद के कोतवाली जायस के अन्तर्गत मौल्बी कला की रहने वाली पीडित महिला ने उपरोक्त गांव निवासी एक युवक पर आठ माह पूर्व छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत कराया था। आपको बताते चले की गयादेई पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी मौल्बी कला कोतवाली जायस ने अपनी पुत्री के साथ उपरोक्त गांव निवासी कुलदीप पुत्र गंगाराम व दो अन्य के द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। सरकार के सख्त आदेश,उच्चाधिकारियों के निर्देश एंव पीडिता के तहरीर पर कुलदीप पुत्र गंगाराम,अमन व घनश्याम मौल्बी कला के खिलाफ 9/10/ 20 23 को छेड़छाड़ के सम्बन्ध मे सम्बन्धित धाराओ मे मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था। वही पीडिता की मां गंगादेई का आरोप है कि आरोपी कुलदीप पुत्र गंगाराम तब से बराबर सुलह का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। जिसको लेकर हाल मे ही आरोपी कुलदीप ने गंगादेई को फोन पर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पीड़ित गंगादेई ने स्थानीय पुलिस को दी पुलिस अधिकारीयों ने मामले को संज्ञान मे लेते हुये आरोपी कुलदीप पर धमकी व मारपीट का एक और मुकदमा 18/6/24 को दर्ज किया पीडित गंगादेई की माने तो विपक्षी इतना दबंग है की मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी अपनी हरकत से बाज से नही आ रहा है।और आये दिन हमे और बेटी को परेशान करता रहता है। मना करने पर गाली गलौज व मारपीट पर उतारू हो रहता है। और यही नही हमे व परिवार वालो पर मुकदमा मे सुलह होने का दबगई के बल पर दबाव बना रहा है।

शैलेश नीलू रिपोर्ट

👁 14.1K views
14.1K views
Click