रहस्यमय हालत में जिन्दा जली किशोरी, मौत

23924
vlcsnap-2020-04-01-20h18m50s641
करारी थाना की फ़ाइल फोटो
कौशाम्बी | करारी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक किशोरी की लाश अधजली हालत में घर के अंदर मिली है। किशोरी के घर वालो ने गांव के ही दो युवको पर छेड़खानी कर परेशान करने का आरोप लगा रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। 
 
मृतक किशोरी के परिजनों ने बताया है कि उनकी बेटी सुबह घर के बाहर खेत गई थी। वहां से लौट कर उसके बताया कि गाव के ही संदीप उर्फ़ बिस्कुट व् औरन उर्फ़ मच्छर ने उसके साथ जोर जबरजस्ती करने की कोशिस की है। वह बच कर भाग आई है। बात सुन आग-बबूला हुए परिजन आरोपित युवको को पकड़ने दौड़ पड़े। आरोपितों को पकड़ पाने में नाकाम रहने पर जब घर लौटे तो बेटी की अधजली लाश घर में पड़ी थी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 
 
एसपी अभिनन्दन ने बताया है कि करारी पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरी की लाश घर में पड़ी है। मौके पर पहुंच पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से मिली तहरीर व् पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट के आधार पर अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। 
👁 23.9K views
23.9K views
Click