वाराणसी: राजातालाब, जहां एक तरफ पानी की समस्या दूर नहीं हो रही है, वहीं पेयजल की बर्बादी भी नहीं थम रही। आए दिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इससे हजारों लीटर पेयजल सड़कों पर बह जाता है। शुक्रवार की बीती रात राजातालाब में पंचक्रोशी मार्ग गल्ला मंडी के पास जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल की पाइपलाइन पर किसी अज्ञात भारी वाहन के चढ़ने से मिशन की 6 इंच की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे हजारों लीटर पेयजल सड़क पर बह गया। पानी की सप्लाई बंद कर क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कराने की स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से माँग की है।
रिपोर्ट – राजकुमार गुप्ता
👁 12.1K views
12.1K views
Click


