मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

23046

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धर्म नगरी अयोध्या में मौनी अमावस्या पर्व लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी।

माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है. मौनी अमावस्या पर मौन रहकर पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान और दान करने का विशेष महत्व बताया गया है।

ऐसा कहते हैं कि मौनी अमावस्या पर दान-स्नान करने से इंसान के सारे पाप मिट जाते हैं और उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. मौनी अमावस्‍या के दिन अयोध्या के सरयू और प्रयागराज के संगम में स्‍नान करना भी बहुत लाभकारी बताया गया है।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 23K views
23K views
Click