रायबरेली में एस आई आर ड्रॉप मतदाता सूची जारी, नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज

75042

रायबरेली –रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने SIR की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की।वहीं मतदाता सूची में नये नामों को जोड़ने व आपत्तियों/ दावों के लिए 6 जनवरी से 6 फरवरी तक चलाए जा रहे अभियान का शुभारंभ किया।जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम पूरा होने के बाद मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों की आपत्ति और दावों के निस्तारण के लिए एक माह का समय दिया जाएगा।

शहर के आईटीआई ग्राउंड में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने SIR सूची जारी की।इस अभियान के दौरान 348867 वोटरों के नाम मतदाता सूची से बाहर हुए हैं।जिसमें 5738 वोटरों में एसआईआर फॉर्म नहीं भरा, 76119 वोटर ढूंढे नहीं मिले, 29336 वोटर एक से अधिक स्थान पर मतदाता सूची में दर्ज पाए गए।170508 वोट कहीं दूसरी जगह शिफ्ट हो गए।वहीं 67808 वोटरों की मृत्यु हो गई। जिला अधिकारी ने बताया कि अगर किसी को कोई आपत्ति है तो उनकी आपत्तियों व दावों के निस्तारण लिए आज 6 जनवरी से 6 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा।यह अभियान जिले सभी 980 ग्राम पंचायतों में 1510 बूथ लेवल ऑफिसर के द्वारा संपन्न कराया गया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 75K views
75K views
Click