राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने दी ईद की मुबारकबाद

10904

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा0 मयंक प्रताप सिंह एवम महामंत्री डॉ अब्दुल तव्वाब ने सभी देशवासियों को ईद की मुबाकबाद दी।

ठा0 मयंक सिंह ने सभी देशवासियों से खुद को सुरक्षित रखते हुए ईद मनाने की सलाह दी एवम सभी को ईद के पाक त्योहार की बधाई दी।
महामंत्री डॉ अब्दुल तवाब ने विस्तार से ईद त्यौहार के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया की ईद के चांद के दीदार की ख्वाहिश हर किसी शख्स के मन में होती है। ईद उल-फ़ित्र इस्लामी कैलेण्डर के हिसाब से उसके दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। ईद मनाने का मकसद यह होता है कि रमजान के महीने में रोजा रखकर तन और मन को शुद्ध और पवित्र किया जाता है। इससे आत्मा का भी शुद्धिकरण होता है। इसलिए इसका अज मिलने का दिन ईद कहलाता है।
महामंत्री डॉ अब्दुल तव्वाब ने भी सभी देशवासियों को खुद को सुरक्षित रखते हुए ही ईद मनाने की सलाह दी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 10.9K views
10.9K views
Click