लालगंज, रायबरेली। लालगंज नगर के सब्जी मंडी निवासी रणविजय सिंह ने एक रिटायर दरोगा के ऊपर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रणविजय सिंह पत्रकारिता करते हैं।
उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वे लालगंज से जरूरी कार्य वस रायबरेली जा रहे थे तभी बदई का पुरवा के पास पूरे सरनाम सिंह मजरे बास निवासी प्रीतम सिंह पुत्र राम बक्स सिंह ने उन्हें रोक लिया और गंदी गंदी गालियां दी।
साथ ही रणविजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि रिटायर्ड दरोगा ने तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले में पुलिस ने कार्यवाही का भरोसा दिया है।
- संदीप कुमार फिजा
4.3K views
Click


