लालगंज पुलिस व नारकोटिक्स टीम लखनऊ के हत्थे चढ़ा अफीम छिलके से लदा डीसीएम ट्रक, एक गिरफ्तार

18720

 

लालगंज-रायबरेली- लालगंज पुलिस व नारकोटिक्स टीम लखनऊ के हत्थे चढ़ा अफीम छिलके से लदा डीसीएम ट्रक एक अभियुक्त गिरफ्तार अफीम का छिलका (डोडा) लादकर जा रहे ट्रक को नारकोटिक्स टीम ने पकड़ने में सफलता पाई है। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ की टीम व लालगंज पुलिस ने छापेमारी कर डलमऊ तिराहे के निकट ट्रक संख्या यूके 06 सीए 1472 को पकड़ा। जांच के दौरान ट्रक में 59 बोरियों में भरा 10 कुंतल एक किलो डोडा बरामद हुआ। जिस पर वाहन चालक इरशाद निवासी बरेली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है।नारकोटिक्स कंट्रोल व्यूरो लखनऊ टीम और लालगंज कस्बा इंचार्ज महेश कुमार यादव कांस्टेबल विकास कुमार गिरफ्तार करने वाली टीम ने सफलता हासिल की है।

👁 18.7K views
18.7K views
Click